फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनियाठेर के युवक की बुलंदशहर में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव आटा निवासी युवक की रविवार को बुलंदशहर में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को शव गांव पहुंचा तो परिवार के लोग विलाप करने लगे और युवक के घर पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन

रविवार को गांव निवासी युवक भूपेश (22) अलीगढ़ निवासी अपने मौसेरे भाई प्रशांत(15) के साथ बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर जाने को बुलंदशहर के अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर गांव धोराऊ पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन दोनों भाइयों को रौंदता हुआ चला गया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर गांव आटा में भूपेश के परिजनों को मिली, तो कोहराम मच गया। सोमवार को शव पहुंचने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई और दहाड़े मारकर विलाप करने लगे। ग्रामीणों का भी तांता युवक के घर पर लग गया। मृतक तीन बहनों में एक ही भाई था। युवक की मौत ने मां तारा देवी बदहवास हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें