फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक पर दरांती से हमला करने के आरोपी की भीड़ ने लगाई धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बालक पर दरांती से हमला करने के आरोप में युवक की भीड़ ने पिटाई लगा दी और सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

घटना रिजर्व पुलिस लाइन के निकट हुई।
रविवार की देर शाम करीब सात बजे बबराला रोड स्थित रिजर्व पुलिस लाइन के गेट के निकट एक युवक ने करीब आठ वर्षीय बालक को पकड़कर दरांती से हमला करने की कोशिश की। इस बीच आसपास के लोगों ने हमलावर को देख लिया और पकड़कर धुनाई लगा दी। सूचना पर 112 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। इस बीच आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें