फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण युवाओं से राजनीति में आने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी नववर्ष पर संगठन द्वारा पंचांग संपादन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

गुरुवार को संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा के कार्यालय पर हुई बैठक में संगठन के राष्ट्रीय सचिव केके मिश्र ने कहा कि ब्राह्मणों को राजनीतिक पार्टियां उपेक्षित कर रही हैं। इसको लेकर आगामी चुनावों में मुरादाबाद मंडल से ब्राह्मण प्रत्याशियों को उतारना चाहिए। ब्राह्मण युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया। कहा कि इससे ब्राह्मण समाज का उत्थान हो सकेगा। साथ ही सभी नगरों व तहसीलों पर नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि नव संवत्सर पर पंचांग तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जनवरी तक पंचांग तैयार होने के बाद सभी जिलों में वितरित किया जाएगा। अध्यक्षता राजेंद्र द्विवेदी व संचालन डीपी शर्मा ने किया। इस दौरान सुभाष चंद्र शर्मा, वीरेंद्र कौशिक, रामप्रकाश शर्मा, विशेष कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा, वीकेश शर्मा, नागेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, शिवओम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें