संभल। महफिले कुलशरीफ और अमन, शांति व भाईचारे की दुआ के साथ तीन दिवसीय उर्से युसूफी का समापन हो गया। कव्वालों ने महफिल में सूफियाना कलाम पेश किए।
मोहल्ला चौधरी सराय स्थित खानकाह दरगाह पर बज्मे चिश्तिया साबरिया युसूफिया अरमुगनिया में हजरत सय्यद यूसुफ मियां कलंदरी का सालाना तीन रोजा उर्स मुबारक अकीदत के साथ मनाया गया। कव्वाल सरफराज चिश्ती और असलम अकरम साबरीने महफिले समा में सूफियाना कलाम पेश किए।
अंत में सज्जादानशीन व अध्यक्ष हजरत यूनुस मियां ने कुल शरीफ की रस्म अदा कराते हुए अमन शांति व भाईचारे को दुआ कराई। हजरत मोहम्मद के मुए मुबारक की जियारत कराई गई। इस दौरान शहर इमाम मौलाना आफताब हुसैन वारसी, मौलाना फैजुल इस्लाम, लियाकत, अजमत, तसलीम, जैद, रहमत अली आदि रहे।