फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़क व उखड़ी बजरी बनी श्रद्धालुओं की मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जहां श्रावण मास में नंगे पैर कांवड़ में गंगाजल भरकर लाने वाले कांवड़ियों को नगर की टूटी सड़कों से गुजरना पड़ा था। वहीं अब शारदीय नवरात्र में भी नंगे पैर मंदिर को पूजा-अर्चना के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके नगर पालिका परिषद है कि तनिक भी गंभीरता नहीं दिखा रही है। यह हाल तब है जबकि बीते दिनों जिलाधिकारी की ओर से भी रेलवे स्टेशन रोड की टूटी सड़क को ठीक कराए जाने के लिए पालिका प्रशासन को निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन

नगर में रेलवे स्टेशन रोड पर सार्वजनिक पार्क से लेकर रेलवे स्टेशन तक सड़क का बुरा हाल है। कहीं जगह-जगह गड्ढे बने हैं, तो कहीं सड़क की बजरी ही उखड़ी पड़ी है। ऐसे में सुबह तड़के से अंधेरे में नगर के मां भगवंतपुर वाली देवी मंदिर समेत दूसरे मंदिरों तक इसी टूटी सड़क व उखड़ी बजरी पर से होकर गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में पालिका प्रशासन तक श्रद्धालुओं की परेशानी नहीं पहुंच पा रही है। बीते कई वर्ष से सड़क लगातार टूट व उखड़ रही है, लेकिन पालिका प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है।
वहीं गुरुवार को प्रथम नवरात्र में मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को टूटी सड़क परेशानी का सबब बनी, वहीं कुछ श्रद्धालुओं के दंडवत मंदिर तक पहुंचने में भी उखड़ी बजरी के कारण खासी मुश्किल सामने आई। यह हाल तब है जबकि इसी रेलवे रोड की सड़क किनारे बीएसए, डीआईओएस समेत सीएमओ दफ्तर व कोतवाली तक के लिए लोगों का आवागमन होता है। साथ ही जिलाधिकारी आवास का एक द्वार भी इसी सड़क के किनारे पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत के लिए नगरपालिका को फिर से निर्देशित किया जाएगा। ताकि जल्द ही सड़क दुरुस्त हो सके।
संजीव रंजन, जिलाधिकारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें