समाज को उचित सम्मान दिलाया जाएगा।
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू ने कहा कि नाई, सविता और सेन समाज को अपेक्षित सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाना भाजपा की प्राथमिकता में है। विधानसभा चुनाव में केवल अनुसूचित जाति को आरक्षण मिलता है। पिछड़ी जाति के लिए भी आरक्षण का मुद्दा उठाया जाएगा। ताकि नाई, सविता, सेन समाज की हिस्सेदारी भी बढ़ सके।
पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और एमएलसी चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा नाई, सविता और सेन समाज की तरक्की के लिए गंभीर है। पूर्व राज्य मंत्री गुलाब देवी ने समाज के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
रामचंद्र प्रधान, वीरेंद्र लीडर, मंजू दिलेर चौहान, पूर्व विधायक सतेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी परमेश्वरी लाल सैनी, पूर्व चेयरमैन राजेश शंकर राजू, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता (एमडीएच), पूर्व चेयरमैन गजराज सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शीनू गुुप्ता, रविंद्र सिंह, सतीश, अशोक कुमार नंद, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार लल्ला, अजय कुमार, विनीत कुमार, सुधांशु, सालिगराम सविता, शांतिस्वरूप, प्रेमचंद, राजेश कुमार, हरप्रसाद, दयाशंकर, रामकुमार, विशाल, जयप्रकाश, पवन मुखिया मौजूद रहे। अध्यक्षता सोहनलाल व भुवनभूषण ने की। संचालन अरविंद कुमार गुप्ता और मनमोहन सिंह सेन ने संयुक्त रूप से किया।