फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट खरीद की घपलेबाजी में होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की 19 ग्राम पंचायतों में तय धनराशि से ज्यादा की खरीद की गईं स्ट्रीट लाइट मामले में दो बार नोटिस जारी करने के बाद भी जवाब नहीं मिलने से अधिकारी हरकत में आ गए हैं। इस मामले में अधिकारी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी में जुट गए हैं। डीपीआरओ ने दो बार ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायतों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा, लेकिन जवाब नहीं दिया गया। इस मामले में रिकवरी होगी या अधिकार सीज किए जाएंगे। इसके लिए निर्णय जिलाधिकारी लेंगे। डीपीआरओ ने इस मामले में रिपोर्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन

दरअसल, पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की 19 ग्राम पंचायतों में 1150 रुपये की स्ट्रीट लाइट 4000-4500 रुपये कीमत के अनुसार लगाई गई। कई ग्राम पंचायतों का भुगतान भी हो गया है। कई लाख की इस घपलेबाजी की शिकायत होने पर डीएम ने जांच कराई थी, जिसके बाद शिकायत सही पाई गई और ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिवों से जवाब मांगा गया। दो बार नोटिस भेजने के बाद भी जवाब नहीं मिला। अब कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीण की शिकायत पर हुई थी जांच
संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बसला निवासी कपिल देव ने जिलाधिकारी से इस घपलेबाजी की शिकायत की थी। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था कि स्ट्रीट लाइट 1150 रुपये की दर से लगना तय हुई थी, जबकि उसका भुगतान 4000-4500 रुपये प्रति स्ट्रीट लाइट के हिसाब से कर दिया गया है और कुछ का किया जाना बाकी है। जिलाधिकारी ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और पवांसा खंड विकास अधिकारी से जांच कराई। शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद 19 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिवों से डीपीआरओ से दो बार जवाब मांगा, लेकिन नहीं दिया।
विज्ञापन

इन गांवों में हुई घपलेबाजी
संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव ऐंचोली, बसला, गोविंदपुर, सहरिया उर्फ सैंडा, सिकंदरपुर सराय, हैबतपुर, मुजफ्फरपुर, सैफखां सराय, नूरियो सराय, शेरखां सराय, हसनपुर मुंजब्ता, चाचू नागल, करछली, मोहम्मदपुर बाबई, धुरैटा, खिरनी मोहिद्दीनपुर, बबैना, शहबाजपुर सूर नगला और कासमपुर ग्राम पंचायत में यह स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं।
दो बार जवाब मांगा गया था, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी। इसमें रिकवरी कराई जाएगी या वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज किए जाएंगे। इसका निर्णय जिलाधिकारी लेंगे।
विज्ञापन

जाहिद हुसैन, डीपीआरओ, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें