संभल। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर गर्भवती होने पर दवाई खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मामला असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवती का गांव के ही एक युवक से करीब चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई, जिस पर युवक ने दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। युवती का आरोप है कि उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया है। साथ ही किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।