फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 72 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में प्रस्तावित 72 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। केेंद्रों के निर्धारण आदि में प्रधानाचार्यों या फिर आम जनता को कोई दिक्कत है तो उसका समाधान होगा। इसके लिए 13 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्ति ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों तरह से दी जा सकती है। परीक्षा के लिए कुल 44500 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार विद्यार्थियों की संख्या डेढ़ हजार कम हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 72 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर जिले में 44500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में दूरी, छात्रों की संख्या के आवंटन आदि में किसी तरह की कोई दिक्कत है तो उसका निस्तारण किया जाएगा।
डीआईओएस ने बताया कि इसके लिए संबंधित प्रधानाचार्यों या आम जनता को आपत्ति दर्ज करानी होगी। आपत्ति 13 जनवरी की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन diossambhal@gmail.com पर मेल या फिर कार्यालय में दी जा सकती है। इसके बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं होगा। बताते चले कि पिछली बार जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिन पर पंजीकृत 46,250 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, लेकिन इस बार विद्यार्थियों की संख्या में कमी हुई है, जिसके चलते 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस ने कहा कि फिलहाल यह सूची प्रस्तावित है, फाइनल सूची का प्रकाशन 17 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 72 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 44,500 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी है। फिलहाल 13 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 17 जनवरी को फाइनल सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

मनोज कुमार आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें