फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों से 30 हजार की रंगीन कचरी जब्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। खाद्य विभाग की टीम ने जिले में कई जगह छापामारी की। एक स्थान से 150 किलो और दूसरे स्थान से 1200 पैकेट रंगीन कचरी के जब्त किए। टीम ने जिले में छह खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी के नेतृत्व में रविवार को टीम ने संभल के नखासा चौक स्थित एक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की। वहां से 150 किलो रंगीन कचरी जब्त की और नमूना भरा। इसके बाद नखासा क्षेत्र में कायनात स्कूल के निकट एक प्रतिष्ठान से 1200 पैकेट रंगीन कचरी जब्त की। टीम ने मौके से एक कचरी और केक का नमूना लिया। नखासा बाजार के एक प्रतिष्ठान से वनस्पति घी, चौधरी सराय में सप्लाई से खोया का नमूना लिया। इसके अलावा टीम ने गंवा कस्बे में बबराला स्टैंड पर मिष्ठान के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। टीम ने वहां से मलाई लड्डू का नमूना लेकर जांच को भेजा। पीके त्रिपाठी ने बताया कि दोनों स्थानों से करीब 30,600 रुपये की कचरी जब्त की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें