फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या में पति समेत सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या के आरोप में रजपुरा पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज की है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि शनिवार को महिला का शव मिला था।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र के गांव रहरई निवासी जगपाल ने करीब सात वर्ष पहले अपनी बेटी प्रीति की शादी रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव लहरारतू निवासी ऋषिपाल के बेटे दामोदार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और नकद रुपये की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर 12 मार्च को विवाहिता की हत्या कर उसके शव को घर के पास डाल दिया।
रजपुरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर पति दामोदार और ओमकार, संतोष, प्रताप, नीतू, सतवीर, धर्मवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें