फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से 24 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को पीड़ित परिवार ने शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अफगानान स्थित वाल्मीकि कालोनी निवासी शिवा पुत्र राजकुमार तीन बहनों का इकलौता भाई था। शिवा पिछले कुछ समय से नानौता नगर पंचायत में संविदाकर्मी के पद पर तैनात था। करीब चार महीने पहले फरवरी में उसकी शादी हुई थी। बताया जाता है कि रविवार की छुट्टी होने के चलते शिवा घर पर था। सुबह करीब 11 बजे जहरीला पदार्थ खाने के चलते अचानक शिवा की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई तो परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंच गए। जहां से उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसने शाम के समय दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी ने बताया कि जहर खाने से युवक की मौत हुई है। परिजनों द्वारा आत्महत्या की बात कही गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यदि कुछ संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें