फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
सरसावा अस्पताल में विलाप करते मृतक के माता पिता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। अंबाला रोड पर वाहन को ओवर टेक करने के प्रयास में बाइक सवार दो युवक रोडवेज बस से जा भिडे़। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार को अंबाला रोड पर नदीम नर्सरी के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया एक बाइक पर सवार दो युवक सहारनपुर की ओर से आ रहे थे जो एक इनोवा कार को ओवरटेक करने के प्रयास में यमुनानगर से सहारनपुर की ओर जा रही रोडवेज बस में सीधे जा भिड़े। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक से उछल कर काफी दूर जा गिरे। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में युवक जीशान (19) पुत्र नियाज उर्फ सुक्खा ग्राम ढिक्का थाना सरसावा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक आसिफ ग्राम समसपुर थाना सरसावा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सरसावा थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें