फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में रजत पदक जीत से खेल प्रेमियों के चेहरे खिले

विज्ञापन
सोनिया - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा अपने राष्ट्रीय खेल में 41 साल के लंबे अंतराल के बाद रजत पदक जीतने से हॉकी प्रेमियों में खुशी की लहर है। भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर हॉकी खिलाड़ियों से बात की गई। सभी ने खुशी व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि हॉकी पर 41 साल से लगा ग्रहण अब छट गया है। इस पदक से हॉकी खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन

हॉकी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष चौधरी नीर पाल सिंह भारतीय टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। उनका कहना है कि ओलंपिक में रजत ही सही पदक तो मिला है। सबसे खास बात है कि 41 साल से लगा ग्रहण हटा है।
हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी फुरकान अहमद ने भारतीय हॉकी टीम के पदक जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके जीवन के सुखद दिनों में से एक है। उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम के प्रदर्शन से नए खिलाड़ियों में भी जोश आएगा और वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

हॉकी के पूर्व कोच एवं वरिष्ठ खिलाड़ी शारिक हुसैन का कहना है कि ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जो प्रदर्शन किया है वह गौरवान्वित करने वाला है। दुनिया भर के देशों को पछाड़कर पदक जीतना कम बात नहीं है।
विश्वविद्यालय स्तर के हॉकी खिलाड़ी निखिल कुमार भारतीय हॉकी टीम द्वारा रजत पदक जीतने से उत्साहित हैं। साथ ही सरकारों से मांग की है कि वह हॉकी को बढ़ावा देने के लिए हॉकी को स्कूल स्तर पर अनिवार्य रूप से लागू करे। और स्टेडियम स्तर पर सुविधाएं बढ़ाए।
हॉकी खिलाड़ी सोनिया का कहना है कि 1980 तक भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने करीब आठ गोल्ड सहित अनेक पदक जीते थे, मगर उसके बाद जैसे ग्रहण सा लग गया। मगर अब फिर से हॉकी खिलाड़ियों ने पदक की शुरूआत की है। यह लगातार जारी रहनी चाहिए।

निकिल- फोटो : SAHARANPUR

शारिक- फोटो : SAHARANPUR

फुरकान अहमद- फोटो : SAHARANPUR

चौधरी नीरपाल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें