डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल की युवा इकाई ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस मंहगी होने के कारण आम आदमी का जीवन मुश्किल हो गया है।
सोमवार को युवा रालोद के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर के नेतृत्व में कोर्ट रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। युवा इकाई के जिलाध्यक्ष ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि रोजगार नहीं होने से युवा बेहद परेशान हैं। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम कम करने और युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग की।
रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान शौकिन राणा, विक्की शर्मा, सूर्य प्रताप गुर्जर, सूरज चौधरी, राव अल्तमस, मुकुल गुर्जर, फरमान राव, इरफान, अनुराग चौधरी, राहुल गुर्जर, विशाल कंबोज, श्रवण कंबोज, तरुण मलिक, प्रवीण राठी, अन्नू , सूरज तोमर ,विशाल तोमर आदि मौजूद रहे।