फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता: चंद्रमोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा के महानगर प्रभारी और प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने दो दिन के प्रवास में पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने महानगर के सभी मंडलों के अध्यक्षों, प्रभारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने महानगर चुनाव संचालन समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार नीतियों से जनता को अवगत कराएं। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों पूरी तरह जुट जाएं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, कृष्ण लाल अरोड़ा, मुकेश चौधरी, शीतल विश्नोई, किशोर शर्मा, विपिन कुमार, अनिल मित्तल, विक्रम शर्मा, संदीप रावत, मनोज ठाकुर, प्रवीण छाबड़ा, नीलू राणा, रेखा रोहिला, अरुण लोधी, मनीष साहनी, भगत सिंह, विपिन सलूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें