फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में सर्वाइकल कैंसर को लेकर आयोजित जागरूकता सप्ताह में महिलाओं को सचेत करते हुए सर्वाइकल कैंसर के लक्षण बताते हुए बचाव के लिए टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रणबीर सिंह के सहयोग से राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली और डॉ. अंशी ने महिलाओं की जांच कर नमूने लिए। डॉ. दीपाली सिंह ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं की एक गंभीर बीमारी है जिसके होने के उपरांत बेहद कठिन शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि 10 से 12 वर्ष की किशोरियों को भी सर्वाइकल कैंसर के लक्षण उभर सकते हैं।
डॉ. दीपाली ने कहा कि महिलाओं की थोड़ी सी जागरूकता उनका भविष्य सुरक्षित कर सकती है महिलाओं को चाहिए कि वे स्त्री रोग विशेषज्ञ की बातों को ध्यान से सुनें तथा शरीर में हो रहे बदलावों पर ध्यान रखते हुए समय समय पर महिला चिकित्सक से सलाह लेते रहें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर के कारण
- 18 वर्ष की आयु से पूर्व यौन संबंध बनाना
- एक से अधिक व्यक्तियों के साथ यौन संबंध रखना
- कई बार गर्भधारण
- बिना चिकित्सक की सलाह के लंबे समय तक गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करना
- कमजोर प्रतिरक्षण प्रणाली
सर्वाइकल कैंसर के लक्षण
- संभोग के दौरान रक्तस्राव होना
- दो महावारियों के बीच अचानक रक्तस्राव होना
- रजोनिवृत्ति काल बीतने के बावजूद भी रक्तस्राव होना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें