फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की टर्म-2 की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए जिले भर में 26 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर दसवीं और 12वीं के 12 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की सभी तैयारियां पहले से पूरी कर जा चुकी हैं।
विज्ञापन

जिले भर में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों की संख्या 110 है, जिनमें दसवीं और 12वीं के 12 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगी। हालांकि दसवीं की परीक्षाएं 14 मई को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं की अंतिम परीक्षा 15 मई को होगी। जिला कोआर्डिनेटर डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि बोर्ड की ओर से सभी परीक्षार्थियों को प्रवेेश पत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं। प्रवेश पत्र पर परीक्षार्थी के अलावा उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर जरूरी हैं, साथ ही परीक्षार्थी अपना स्कूल का फोटो पहचान पत्र भी लेकर पहुंचेंगे। खास बात यह है कि परीक्षार्थियों को अपनी स्कूल ड्रेस में पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं में कोविड के दिशा निर्देशों का पालन सभी केंद्रों को करना होगा। परीक्षा केंद्र के गेट पर प्रवेश के दौरान हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा। बिना मास्क लगाए किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों के साथ ही शिक्षकों को भी कोविड के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। मोबाइल या अन्य प्रकार की ऐसी डिवाइस, जिससे परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका पैदा होती हो केंद्र के भीतर नहीं ले जानी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें