नानौता में पार्टी के बस्ते पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे विधायक चौ कीरत सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले के देहात में विकास खंड मुख्यालयों पर बनाए गए मतदान केंद्रों पर एमएलसी चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। इस दौरान मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अफसर भी लगातार एक केंद्र से दूसरे केंद्र पर पहुंच कर मतदान का जायजा लेते रहे।
साढ़ौली कदीम ब्लॉक में 199 मतदाताओं में से 196 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस ब्लॉक में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का निधन हो चुका है, जबकि एक प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य फिलहाल किसी मामले में जेल में बंद हैं। नगर पंचायत बेहट से 14 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सुबह के वक्त यहां एडीएम ई अर्चना द्विवेदी ने निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया। मुजफ्फराबाद ब्लॉक में बनाए गए मतदान केंद्र पर 242 मतदाताओं के सापेक्ष 238 ने मत डाले। नकुड़ क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर बनाए गए मतदान केंद्र पर 230 मतदाताओं के सापेक्ष 217 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सरसावा में खंड विकास कार्यालय में लगे बूथ पर मतदान को लेकर मतदाताओं में विशेष उत्साह रहा। 12 बजे तक 50 प्रतिशत से भी अधिक मतदान हो चुका था। यहां 269 मतदाताओं के सापेक्ष 259 ने अपने मत का इस्तेमाल किया। नानौता ब्लॉक में 150 मत हैं। इनमें बीडीसी 81, नगर पंचायत सभासद 13 वोट, ग्राम प्रधान 54 वोट तथा एक वोट प्रमुख व एक वोट चेयरमैन का है। पीठासीन अधिकारी अमित कुमार सिंह असिस्टेंट कमिश्नर सेलटैक्स ने बताया कि यहां शत-प्रतिशत मतदान हुआ। एसडीएम रामपुर मनिहारान संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। नागल विकासखंड के एआरओ देवबंद तहसीलदार सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कुल 181 मतदाताओं के सापेक्ष 180 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संगीता राघव ने बताया कि गंगोह में 269 के सापेक्ष 252 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिन के वक्त यहां सांसद प्रदीप चौधरी और विधायक चौ. कीरत सिंह ने भी पहुंच कर मतदाताओं का उत्साह बढ़ाया। सुरक्षा के दृष्टिगत सीओ चंद्रपाल शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
नानौता में सहायक के साथ वोट डाल आती कचराई की प्रधान और बीडीसी- फोटो : SAHARANPUR
साढौली कदीम में मतदान केंद्र का निरीक्षण करती एडीएम ई अर्चना द्विवेदी- फोटो : SAHARANPUR
नागल में वोट डालने पहुंची महिला ग्राम प्रधान- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह में मतदान का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR