गंगोह (सहारनपुर)। रामकृष्ण मेहता इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप के दूसरे दिन मेहंदी, शतरंज, रस्सा कूद और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कैंप प्रभारी मोनिका शर्मा रही।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रभारी कनुप्रिया के मार्गदर्शन में खुशी, खदीजा, ईकरा, नवीन, आशना, शिवानी, मेहजबी, छवि, वैष्णवी, दीप्ती, खुशबू ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा 12 बी की शिवानी प्रथम और आशना द्वितीय जबकि कक्षा नौ की छवि तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में पल्लवी अरोरा और उप प्रधानाचार्या सुमन मेहता रही।
शतरंज प्रतियोगिता में प्रभारी सुमन मेहता एवं मनोज शर्मा के मार्गदर्शन में चार टीमों ने भाग लिया। तीन राउंड तक चली प्रतियोगिता के फाइनल में जूनियर वर्ग से कक्षा आठ के वंश और कक्षा छह के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें वंश ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग फाइनल में कक्षा 11 के राहुल और कक्षा 12 के नावेद के बीच हुए मुकाबले में नावेद ने जीत हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता में कैप्टन मुकुल के नेतृत्व में रितिक, सार्थक, प्रयास, लविश, प्रिंस, साहिल, आर्यन, नवनीत, रुद्र आदि छात्रों की टीम विजेता रही। बालिकाओं की रस्सा कूद प्रतियोगिता में कक्षा आठ से वंशिका प्रथम, हर्शी द्वितीय व कक्षा 12 की मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार ने कैंप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पढाई के साथ-साथ सहगामी क्रियाकलाप भी अत्यंत आवश्यक है। वरिष्ठ अध्यापक प्रवीण शर्मा, कंवर सेन, आरिफ राणा, सुशील सैनी, सुमरन दास, विपिन आर्य, यूनुुस अली, कनुप्रिया, मंजू शर्मा, ममता, मेघराज, विरेंद्र, अभिषेक आदि का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रबंधक ईश्वर गोयल ने शुभकामनाएं दी।
मेहंदी और अन्य प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR