उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पढ़िए पूरा अपडेट
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव हरौड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन की पीछे से टक्कर लगने के बाद चालक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। बाइक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर गई और वाहन ने बाइक सवार तीनों युवकों को कुचल दिया। वहीं मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
हादसा मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ और इसमें नागल क्षेत्र के गांव भिक्कनपुर निवासी राहुल (25 वर्ष), उसके दोस्त दुष्यंत (20 वर्ष) और विकास (22 वर्ष) की मौत हो गई। राहुल की फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फतेहपुर में ननिहाल है और ये तीनों मंगलवार को वहां गए थे, वहां से लौटते समय हादसा हुआ। बाइक राहुल चला रहा था और उसने हेलमेट पहना हुआ था, जो हादसे के दौरान सिर से निकलकर दूर जा गिरा। उसकी एक दिसंबर को शादी होने वाली थी। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिस वाहन से हादसा हुआ, उसकी रफ्तार काफी तेज थी, मरने वाले युवक भी एक बाइक पर सवार थे। यातायात नियमों की अनदेखी भी हादसे की वजह बनी है।
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें