फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के दिन बुझे तीन घरों के चिराग: दर्दनाक हादसे में गईं तीनों की जान, परिवारों में पसरा मातम, रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 05 Nov 2021 10:46 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में दीपावली के दिन एक-साथ तीन घरों के चिराग बुझ गए। तीन युवकों की हादसे में मौत हो गई। तीनों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में दीपावली के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगोह रोड पर ग्राम चंदपुर के पास सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर तीनों के परिवालों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
बताया गया कि ट्रैक्टर और बाइक की भीषण भिड़ंत हुई, जिसमें बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस ने तीनों के परिजनों को सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही तीनों के परिवारों में गमों का पहाड़ टूट पड़ा। 

यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


हादसे में मरने वालों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसराक इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की पहचान हो गई है। मृतक युवकों की पहचान लक्की पुत्र सुमन कश्यप, विक्की पुत्र नवीन और प्रदुमन पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

दीपावली पर एक-साथ बुझे तीन घरों के चिराग
दीपावली के दिन तीन घरों के एक-साथ चिराग बुझ गए। तीनों युवकों की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों युवक गंगोह के मोहल्ला मोहम्मद गौरी के रहने वाले थे। ये तीनों दोस्त तीतरो से किसी दोस्त से मिलकर वापस गंगोह लौट रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें