फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वर्दी में दबोचा गया फर्जी दरोगा, व्यापारियों से करता था अवैध वसूली, ऐसे खुला राज

Sat, 20 Mar 2021 01:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • सहारनपुर में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, व्यापारियों से करता था अवैध वसूली
  • व्यापारियों को फर्जी केस में फंसाकर करता था अवैध वसूली
  • तीतरो पुलिस ने किया गिरफ्तार, फिर खुला राज
विज्ञापन
सहारनपुर में फर्जी दरोगा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शनिवार को एक फर्जी दरोगा को दबोचा गया। आरोपी व्यापारियों और अन्य लोगों को फर्जी केस में फंसाकर अवैध रूप से वसूली करता था।

विज्ञापन


फर्जी दरोगा को थाना तीतरो पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी नन्दकिशोर दरोगा की वर्दी में व्यापारियों और अन्य लोगों को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर अवैध रूप से वसूली का दबाव बनाता था। 

पुलिस अधीक्षक देहात अतुल शर्मा ने बताया कि इस बारे में व्यापारियों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में आता है। वह लोगों को धमकाता है और अवैध रूप से रूपयों की मांग करता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुस्साहस की तस्वीरें: बेटी से छेड़छाड़, विरोध करने पर दरोगा पिता को पीटा, अराजकता की हदें पार
विज्ञापन


वहीं तीतरो पुलिस ने शनिवार को एक व्यापारी के जरिए फर्जी दरोगा को बुलाया और वर्दी में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नन्दकिशोर तीतरो के मोहल्ला महाजनान का रहने वाला है। उसके पास से वर्दी में बेल्ट, कैप के अलावा फर्जी पहचान पत्र भी मिला है। आरोपी के खिलाफ तीतरो थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से वर्दी और फर्जी पहचान समेत सभी सामान बरामद कर लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें