फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की जमकर पिटाई, महिलाओं ने आरोप लगाकर दी तहरीर, ये है पूरा मामला

Mon, 01 Nov 2021 10:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

देवबंद में महिलाओं ने कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की जमकर पिटाई की। इसके बाद महिलाओं ने आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में देवबंद के मोहल्ला फौलादपुरा में बंद मकान का ताला तोड़ने गए कांग्रेस नेता सहित दो लोगों को महिलाओं ने पीटा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें छुड़ाया। मामले में एक महिला ने कांग्रेस नेता व उसके साथी पर मारपीट और तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मोहल्ला फौलादपुरा में करीब 20 दिन पूर्व प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक महिला के परिजनों ने मोहल्ले निवासी एक दाई के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके बाद आरोपी दाई गायब हो गई थी। पुलिस ने उसके घर पर ताला लगा दिया था। आरोप है कि रविवार की रात्रि में फौलादपुरा का एक व्यक्ति शिक्षक नगर निवासी कांग्रेस नेता को साथ लेकर वहां पहुंचा था। दोनों लोग मकान पर लगा ताला तोड़ने लगे। इसी दौरान मृतक महिला के परिजनों को इसकी भनक लग गई। इसके चलते वहां भीड़ जमा हो गई। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: सोतीगंज में पुलिस का छापा, वॉशिंग मशीन के अंदर मिले बाइक के इंजन, टंकी और पुर्जे
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि महिलाओं ने कांग्रेस नेता सहित दोनों लोगों को जमकर पीटा। मृतक महिला की देवरानी शहजादी का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। इसमें वह बाल-बाल बच गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को भीड़ से बचाया। उधर, सोमवार को शहजादी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें