सहारनपुर जनपद में नकुड़ के मोहल्ला चौधरियान में पड़ोसियों के बीच सीवर लाइन के गड्ढे को लेकर चल रहे विवाद में मौके पर गए दो दरोगा ने भगवाधारी बुजुर्ग के साथ जमकर गाली-गलौज की। इसके बाद एक दरोगा ने बुजुर्ग को थप्पड़ मारने के साथ ही उसकी पिटाई कर दी। किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।