फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बंदी समेत चार लोगों में कोरोना की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली, एक गांव में दहशत का माहौल

Tue, 04 Apr 2023 09:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : बंदी समेत चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाद अब जेल में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को एक बंदी सहित कोरोना के चार केस मिले हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 हो गई। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन


जनपद में कोरोना की जांच जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, आईएमए भवन और ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिदिन एक हजार से अधिक कोरोना जांच कराने का दावा किया है, जबकि हकीकत कुछ और ही है। जिन लोगों के दो दिन पहले कोरोना सैंपल लिए गए थे, उनकी रिपोर्ट मंगलवार को आई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि कोरोना के चार नए केस मिले हैं। इनमें जेल का एक बंदी है, जिसकी जांच जेल में ही हुई थी। इसके अलावा तीन अन्य शहर की अलग-अलग कॉलोनियों के रहने वाले हैं। इनमें दो महिला शामिल है। इनकी जांच जिला अस्पताल में हुई थी। बंदी को जेल और अन्य तीन संक्रमितों को घर पर आइसोलेट किया गया है।

गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 30 के लिए कोरोना सैंपल
नकुड़ में जैनपुर निवासी सुशील कुमार की कोरोना से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। मंगलवार को टीम गांव पहुंची और संक्रमित के संपर्क में आए 30 लोगों के कोरोना सैंपल लिए। सभी की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन, विभाग ने आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने भेजे हैं।

यह भी पढ़ें: Murder Case: अंकेश की हत्या का राज, दोस्त ने उतारा था मौत के घाट, पहचान मिटाने के लिए थिनर से जलाया था चेहरा
विज्ञापन

मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गांव जैनपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक सुशील कुमार के परिजनों और पड़ोसियों सहित 30 लोगों की कोरोना जांच की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमन गोपाल ने बताया कि जांच में सभी लोगों की एंटीजन रिपोर्ट तो निगेटिव आई है। हालांकि आरटीपीसीआर जांच के लिए भी सभी लोगों के सैंपल राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। उसके बाद ही सही पता लग सकेगा कि लक्षण है या नहीं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: इस हालत में मिला सिपाही का शव, सात दिन से लापता था अरविंद, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

संक्रमित की मौत से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लेकिन लोग सतर्क नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना गाइडलाइन का कोई पालन नहीं किया जा रहा है। जिसे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंताजनक बता रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें