सहारनपुर में शादी से पहले वोट डालने पहुंचा दूल्हा।
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर जनपद में देवबंद के गांव खजूरी में बरात ले जाने से पहले दूल्हे ने अपने साथियों के साथ मतदान किया। खास बात यह रही कि दूल्हे के साथ बरात में जाने वाले अन्य बरातियों ने भी पहले अपने-अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद बरात लेकर थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव सुभरी के लिए रवाना हुए।