सहारनपुर में पाकिस्तान की बेटी शमीम परवीन ने किया मतदान।
- फोटो : amar ujala
सरहद पार से बहू बनकर आई शमीम परवीन ने हिंदुस्तान के लोकतंत्र को मजबूत करने में भूमिका निभाई है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की बेटी ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान शमीम ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उसे बेहद खुशी है कि उसने राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाई और विकास व शिक्षा के मुद्दे पर वोट दिया।