सहारनपुर के देवबंद में युवाओं में वोट डालने का गजब उत्साह देखने को मिला। दूल्हे रजत ने भी बरात ले जाने से पहले मतदान किया। वहीं बरातियों ने भी पहले मतदान किया। इसके बाद बरात रवाना हुई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सहारनपुर जनपद में देवबंद के गांव खजूरी में बरात ले जाने से पहले दूल्हे ने अपने साथियों के साथ मतदान किया। खास बात यह रही कि दूल्हे के साथ बरात में जाने वाले अन्य बरातियों ने भी पहले अपने-अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद बरात लेकर थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव सुभरी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
इस बार 14 फरवरी वैवाहिक जीवन शुरू करने वालों के लिए एक यादगार पल रहेगा, क्योंकि आज के दिन ही दूसरे चरण का मतदान है। इससे पहले हर चुनाव में कहीं दूल्हा तो कहीं दुल्हन को वोट डालते हुए देखा जाता रहा है। वहीं लोकतंत्र के इस महापर्व में युवा मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
पहले मतदान फिर शादी
दूल्हे रजत ने कहा कि पहले मतदान, इसके बाद बाकी काम। दरअसल, आज रजत की शादी है। लेकिन बरात ले जाने से पहले रजत ने मतदान करके अपने अधिकार का इस्तेमाल किया।