सहारनपुर में एक युवक ने नाम बदलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती पर निकाह का दबाव बना रहा था। दो दिन पहले ही युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना जनकपुरी क्षेत्र निवासी एक युवती को सुहैल निवासी पंजाबी बाग ने अपना नाम सौरभ बताकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने देहात कोतवाली क्षेत्र में एक मकान में ले जाकर युवती की मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली।
इसके बाद आरोपी युवती को अपने रिश्तेदार के यहां ले गया, जहां पर युवती को पता लगा कि सौरभ मुस्लिम है और असली नाम सुहैल है। इस बीच आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म भी किया। पता लगने पर युवती ने सुहैल से संबंध खत्म करने की बात कही, लेकिन आरोपी उस पर निकाह का दबाव बनाने लगा। युवती ने दो दिन पूर्व ही आरोपी के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब, से आरोपी फरार चल रहा था। वहीं मंगलवार को देहात कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से ही आरोपी को दबोच लिया है।
यह भी पढ़ें: UP: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पंखे दे रहे गर्म हवा, झुलसा रही लू, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत
लव जिहाद का लगाया था आरोप
इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देहात कोतवाली पहुंचकर हंगामा भी किया था। आरोपी पर लव जिहाद के तहत हिंदू लड़की को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।