फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: सपा-रालोद गठबंधन में दरार, खुलकर सामने आई ये तस्वीर, भाजपा-बसपा में भी भीतरघाट, पढ़ें खास स्टोरी

Fri, 21 Apr 2023 02:02 PM IST
कपिल kapil जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

यूपी निकाय चुनाव 2023 : सपा-रालोद और आसपा गठबंधन में दरार पड़ गई है। यहां तीनों पार्टियों के नेताओं में हुए मनमुटाव की तस्वीर खुलकर सामने आ गई है। पढ़िए पूरी खास रिपोर्ट-
विज्ञापन
सपा-रालोद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव में नाम वापसी के बाद सहारनपुर जिले की सभी 12 निकायों में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई। इसके साथ ही चुनावी रण तेज हो गया। नामांकन पत्र जमा होने से लेकर नाम वापसी तक सियासी उठापटक खूब हुई। उम्मीदवारों में आपसी सहमति नहीं होने के कारण सपा-रालोद-आसपा में गठबंधन टिक नहीं सका। 

विज्ञापन


बता दें कि गठबंधन में दरार पड़ने के कारण तीनों पार्टी सभी निकायों पर अपने उम्मीदवार भी नहीं उतार सकी। टिकट न मिलने के कारण भाजपा और बसपा में भी भीतरघात खुल कर सामने आई है, जिसका नुकसान पार्टी के उम्मीदवारों को उठाना पड़ सकता है।

Trending Videos

जिले में भाजपा के ही सभी 12 निकायों पर प्रत्याशी है। भाजपा में भी टिकट न मिलने से विद्रोह है। सरसावा में पूरी नगर कार्यकारिणी ने निवर्तमान चेयरमैन बिजेंद्र मोगा की पत्नी वर्षा को टिकट देने के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। नकुड़ में भी बागी धनीराम को पार्टी नेता मना नहीं सके और वो निर्दलीय के रूप में चुनावी मैदान में हैं। नगर निगम के महापौर के चुनाव में भी पार्टी दो खेमों में बंटी नजर आ रही है।

बसपा ने भी सभी निकायों पर प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन बेहट में प्रत्याशी शिफाउल मलिक ने ऐन वक्त पर नाम वापस लेकर पार्टी के साथ भीतरघात कर दी। नकुड़ में साहिल खान ने बागी होकर अपने पिता खालिद खान को चुनावी रण में उतार दिया।

यह भी पढ़ें: आस्था और विश्वास: खूब चर्चा में है लड्डू गोपाल का एडमिशन, नर्सरी में सीख रहे ककहरा, बच्चे भी हैं बेहद उत्साहित
विज्ञापन

सपा-रालोद-आसपा की बात करें तो ये दल जिले में गठबंधन का फर्ज नहीं सके। इसके चलते सपा बेहट, सरसावा, चिलकाना, नकुड़ में अपने प्रत्याशी नहीं उतार सकी। अंबेहटा नगर पंचायत रालोद के हिस्से में आई थी, मगर सपा ने यहां इशरत जहां को रालोद की प्रत्याशी रेशमा के सामने खड़ा कर दिया। रालोद केवल अंबेहटा और गंगोह में ही चुनाव मैदान में है। नानौता में रालोद के साथ प्रत्याशी कनीज जेहरा ने खेल करते हुए अपनी जेठानी को जिताने के लिए नामांकन पत्र ही गलत भर कर पर्चा खारिज करा लिया। रामपुर मनिहारान और छुटमलपुर में सपा प्रत्याशियों के सामने आजाद समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशी खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया

कांग्रेस की बात करें तो जिले में कांग्रेस भी केवल छह निकायों पर ही अपने प्रत्याशी उतार सकी है। सरसावा में घोषित प्रत्याशी पुनीता ने तो अंतिम समय नामांकन पत्र दाखिल करने से ही मना कर दिया, जबकि रामपुर मनिहारान में प्रत्याशी संतलेश पर्चा खारिज होने चुनावी मैदान से बाहर हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें