फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। लोहे के पाइप में आए करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उधर शिमला में टीन शेड डालते वक्त नीचे गिरने से गांव दौलतपुर निवासी युवक की मौत हो गई। दोनों हादसों के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात मोहल्ला इलाही बख्श निवासी उस्मान (22) अपने घर में कुछ कार्य कर रहा था। घर में एक लोहे का पाइप लगा हुआ था, जिसमें अचानक करंट आ गया। जैसे ही उस्मान का हाथ उस पाइप से लगा वैसे ही वह करंट की चपेट में आ गया। परिजनों के शोर मचाने पर वहां अन्य लोग भी आ गए, लेकिन जब तक उसे छुड़ाया जाता, तब तक वह बेहोश हो चुका था। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने नम आंखों के साथ युवक को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
उधर गांव दौलतपुर निवासी आशिक अपने कैराना निवासी एक साथी के साथ हिमाचल प्रदेश के शिमला में वेल्डिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह वहां टीन शेड डाल रहे थे। इसी बीच संतुलन बिगड़ जाने से आशिक नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। उसे गांव में लाकर सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें