फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध काल में वीरता की छाप छोड़ने वाले फौजियों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वायुसेना स्टेशन में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत युद्धकाल में अपनी वीरता की अमिट छाप छोड़ने वाले भारतीय वीरों को याद किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वायुसेना स्टेशन के सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। फ्लाइट लेफ्टिनेंट एचकेएस सिंघा ने बताया कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए वीरों ने योगदान दिया है। समय-समय पर देश पर दुश्मन के आक्रमण का मुंह तोड़ जवाब भारत की तीनों सेनाओं ने दिया है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम 1971 के युद्ध में असीम शौर्य का प्रदर्शन करने वाले फ्लाइंग ऑफिसर सुधीर त्यागी के चित्र के समक्ष वायु सेना स्टेशन के कमांडर एयर कमोडोर मनीष सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किए गए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हवलदार शौर्य चक्र विजेता सतीश सिंह के योगदान को भी याद किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एयर कमोडोर मनीष सिंह ने कहा कि महान भारत देश की वायु सेना ने युद्ध काल हो अथवा शांतिकाल अपनी प्रतिबद्धता के साथ निर्दिष्ट कार्यों को अंजाम दिया है। उन्होंने भारत के युवाओं से अपील की हर काम को देश के नाम सूत्र का उपयोग करते हुए सेवा के साथ जोड़कर करें तो इससे आपकी सोच में सकारात्मक परिवर्तन आएगा तथा देश को उन्नति के मार्ग पर ले जाया जा सकेगा। इस अवसर पर युद्ध में शहीद हुए फ्लाइंग ऑफिसर सुधीर त्यागी के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें