फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असुविधा के लिए खेद है!: 28 से 31 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, कई चलेंगी देरी से, यात्री होंगे परेशान

Fri, 20 Oct 2023 04:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : ट्रेन नंबर 04301 मुरादाबाद-सहारनपुर मैमू एक्सप्रेस व 04302 सहारनपुर-मुरादाबाद मैमू एक्सप्रेस 28 से 31 अक्तूबर तक नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर-मुरादाबाद सेक्शन में रेल लाइन पर काम करने के लिए 28 से 31 अक्तूबर तक ब्लॉक रहेगा। इसके चलते सहारनपुर की दो ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि हमसफर, अकाल तख्त एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


सहारनपुर-मुरादाबाद सेक्शन में अप लाइन पर काम होगा। इसकी वजह से ट्रेन नंबर 04301 मुरादाबाद-सहारनपुर मैमू एक्सप्रेस व 04302 सहारनपुर-मुरादाबाद मैमू एक्सप्रेस 28 से 31 अक्तूबर तक नहीं चलेंगी। ट्रेन नंबर 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस 24 अक्तूबर को 30 मिनट रोककर चलाया जाएगा। 22355 पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 25 अक्तूबर को एक घंटे की देरी से चलेगी।

12326 नंगलडैम-कोलकाता गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 अक्तूबर को 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। 22355 पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ 29 अक्तूबर को दो घंटे की देरी से चलाया जाएगा। 22317 सियालदाह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस 30 अक्तूबर को दो घंटे और ट्रेन नंबर 12318 अमृतसर-कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस 31 अक्तूबर को 30 मिनट की देरी से संचालित होगी। ट्रेनों के निरस्त होने और देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि इस समय जिन ट्रेनों का संचालन हो रहा है। उनमें जबरदस्त भीड़ चल रही है।

यह भी पढ़ें: मचा हड़कंप: कांस्टेबल बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों को नहीं हुआ यकीन, बिलखते हुए उन्नाव के लिए रवाना
विज्ञापन

साढ़े पांच घंटे की देरी से आई शहीद एक्सप्रेस
अलग-अलग रेल मंडलों में काम होने के चलते ट्रेनें गति नहीं पकड़ पा रही हैं। जिसके चलते आए दिन सहारनपुर में कुछ ट्रेनें लेट पहुंच रहीं। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा। शुक्रवार को ट्रेन नंबर जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस अपने तय समय से साढ़े पांच घंटे की देरी से सहारनपुर में आई। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी लेट पहुंची।

यह भी पढ़ें: लहू मांगे इंसाफ: ये पांच लाशें चीख-चीखकर दे रहीं गवाही, पर पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खेल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें