उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। वहीं घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि कार सवार युवक अपने गांव लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार खेड़ा अफगान गांव निवासी हैदर खान, अमजद खान, व सलीम सोमवार की रात को क्रेटा कार द्वारा नकुड से अपने गांव खेड़ा अफगान लौट रहे थे। रात करीब दस बजे जैसे ही ये लोग नकुड फंदपुरी मार्ग पर स्थित सढौली गांव के पास पहुंचे तो अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा गया और कार पेड़ से जा टकराई।
गाड़ी पेड से टकराने के गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं गाड़ी में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से परिजन निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने हैदर व अमजद दोनों (28) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत के चलते सलीम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
युवकों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शवों को सुपुर्दे-खाक करने की तैयारी में लगे थे।