फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पीआरडी जवान सहित दो की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद शवों को सड़क से उठाती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट(सहारनपुर)। बेहट कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर गांव ताजपुरा के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक कर रही पिकअप ने सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर सवार पीआरडी के जवान सहित दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। चालक पिकअप लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया दिया।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार की दोपहर में करीब दो बजे ताजपुरा गांव के पास हुआ। हादसे में गांव माल्ली निवासी यशपाल सिंह (60)और गांव हथौली निवासी पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। यशपाल पीआरडी में थे और इस समय थाना गागलहेड़ी में तैनात थे।हादसे के वक्त वे पिंटू के साथ माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर बाइक से वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार यशपाल सिंह और पिंटू कई फीट की ऊंचाई तक हवा में उछलने के बाद सड़क पर जा गिरे। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था और सड़क पर गिरने से उनके चेहरे चेहरे क्षत-विक्षत हो गए। मृतक यशपाल वर्दी में थे और उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी और पिंटू की शिनाख्त हुई। इंस्पेक्टर बेहट ने बताया, कि शवों को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। हादसे के जिम्मेदार पिकअप चालक को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें