फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी यशपाल की 100वीं जयंती कल, आएंगे अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह की 100 वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि होंगे। इसके लिए उनके कार्यालय की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बा तीतरो स्थित समाधि स्थल पर दस अक्तूबर को जयंती कार्यक्रम के साथ ही जनसभा भी होगी। जनपद भर से उनके समर्थक और सपा कार्यकर्ता जुटेंगे। इसके लिए तीतरो में बड़ा पांडाल लगाया गया है। जिसमें 45 हजार से अधिक कुर्सियां डालने की तैयारी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। कार्यक्रम के संयोजक सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन का कहना है कि कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। इसके चलते कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी।
हेलीकॉप्टर से आएंगे अखिलेश यादव
दस अक्तूबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 12.20 बजे हेलीकॉप्टर से तीतरो पहुंचेंगे। वह 12.30 पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम में वह अपराह्न 2.20 बजे तक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें