सहारनपुर जनपद में कोतवाली मंडी पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की पांच बाइक और कटे हुए वाहनों का सामान बरामद हुआ है।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कोतवाली मंडी पुलिस ने चिलकाना रोड पर चेकिंग के दौरान अजमल पुत्र फुरकान निवासी ग्राम सिकरोड़ा थाना भगवानपुर उत्तराखंड, मो. अहमद पुत्र मो. फरहान निवासी मल्हीपुर कोतवाली रामपुर मनिहारान व अनस पुत्र इसरार निवासी मोहल्ला शीराजान थाना कुतुबशेर को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है।
यह भी पढ़ें: Big Action: मेरठ में फिर गरजा बुलडोजर, तालाब की जमीन पर बने अवैध मकान को किया जमींदोज, पुलिस से नोकझोंक
वहीं आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की गई। इसके अलावा तीन बाइक के रिम, दो स्कूटी के टायर, दो बाइक की सीट, स्कूटी की हैडलाइट, तीन प्लसर बाइक की पेट्रोल की टंकी बरामद हुई है। आरोपी सहारनपुर के अलावा हरिद्वार, देहरादून, रुड़की में भी वाहन चोरी करते थे। बरामद बाइक स्वामियों की पुलिस पहचान करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें: Farmer Death Case: किसान की मौत पर फूट-फूटकर रोए परिजन, सदमे में पत्नी, देखें तस्वीरें