फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी शादी: परिवार के लोग बेहद खुश, ऑनलाइन हुईं सभी रस्में, भाई के सिर पर सेहरा सजा देख बहन की खुशी का ठिकाना नहीं

Tue, 30 Nov 2021 12:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर निवासी एक युवक की अनोखे तरीके से शादी हुई तो चर्चा का विषय बन गई। शादी की सभी रस्में ऑनलाइन पूरी की गई हैं। इस शादी से परिवार के सभी लोग बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन शादी की रस्में हुईं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलते परिवेश में शादी समारोह के तौर-तरीकों में भी बदलाव आ रहा है। बड़े शहरों की तरह सहारनपुर के तीतरो में भी एक अनोखा मामला सामने आया है। तीतरो निवासी एक युवक की शादी अमेरिका के वांशिगटन में चंद मित्रों के साथ हुई, जबकि माता-पिता व परिवार के अन्य बुजुर्गों ने ऑनलाइन ही दोनों को आशीर्वाद दिया। बताया गया कि शुक्रवार को हल्दी की रस्म तीतरो से हुई, जबकि सोमवार को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी राजकुमार सिंह के बेटे राजकमल ने देहरादून के एक प्रतिषठित स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। अब वह इन दिनों अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में स्कॉलर है। उसकी सगाई दो साल पहले स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप कर रही तमिलनाडु के सेलम निवासी राजलक्ष्मी से हुई थी। कोरोना काल के चलते कई बार शादी की तारीख तय हुई, लेकिन कभी लॉकडाउन तो कभी कोरोना के कारण शादी की तारीखें बदलती रहीं। 

आखिर अब अंत में दोनों के परिजनों ने तय किया कि शादी वांशिगटन में ही चंद मित्रों व वहां रह रहे रिश्तेदारों की उपस्थिति में होगी। इसके बाद 29 नवंबर की रात को वहीं के शिव-विष्णु मंदिर में शादी संपन्न हुई। खास बात यह है कि शादी समारोह का तीतरो में दूल्हे के घर पर लाइव प्रसारण हुआ और परिवार के लोग ऑनलाइन ही शादी का हिस्सा बने। इस दौरान परिजन व रिश्तेदारों ने यहीं से ऑनलाइन आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार

दूल्हे के पिता राजकुमार सिंह ने बताया कि दुल्हन के पिता वी. एस. अशोक और माता सुकन्या वहां पहुच गए हैं, जबकि हमारी तरफ से लड़के की बुआ का बेटा योगेश पहुंचा है। वह वहीं पर रहता है। उधर, दूल्हे की माता रेखा रानी ने सभी रस्मों को ऑनलाइन घर से ही पूरा किया। वह अपने बेटे की शादी को लेकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय में वैवाहिक रस्मों को दूसरे तरीके से करके भी उनका बेटा शादी के बंधन में बंध रहा है, यह बड़ी खुशी की बात है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में कितने बेखौफ हैं बदमाश, सच्चाई के लिए काफी है बैंक में लूट की ये वारदात, देखें तस्वीरें

वहीं बहन उत्तरा चैधरी भी लैपटॉप पर हल्दी की रस्म करते हुए काफी खुश नजर आईं। उसने कहा कि उसके भाई भले ही सात समंदर पार शादी कर रहा है, लेकिन भाई के सिर पर सेहरा सजा देख परिवार के सभी लोग बेहद खुश हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें