- सहारनपुर में झमाझम बरसात के दौरान अंबाला रोड से गुजरते वाहन
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दोपहर तक मौसम साफ था, लेकिन उसके बाद झमाझम बरसात हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं, शहर के नुमाइश कैंप में बिजली गिरने से लोगों के घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए और लोगों ने दहशत पैदा हो गई।
बृहस्पतिवार को सुबह तेज धूप निकली तो कभी बादल छाये रहे। दोपहर 12 बजे से आसमान में घटा छा गई, जिसके बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। अपराह्न ढाई दो बजे से बरसात शुरू हुई और करीब चार बजे तक चलती रही। इसके बाद कुछ देर के लिए मौसम खुला, लेकिन फिर छह बजे के बाद बरसात शुरू हो गई। इससे शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हुआ, लेकिन वह ज्यादा देर परेशान नहीं कर सका। खलासी लाइन, अंबाला रोड पर कुछ स्थानों पर सड़क किनारे जलभराव से जरूर परेशानी हुई। वहीं, सरसावा क्षेत्र में सोराना और बलवंतपुर गांव के आसपास नाले ओवर फ्लो होने की वजह से बरसात का पानी हाईवे पर जमा हो गया।
उधर, नुमाइश कैंप में सायं करीब पांच बजे बिजली गिरी। इस कारण बिजली के अधिक वोल्टेज के कारण लक्की कालरा के घर में लगा इंवर्टर, लक्ष्मी डेयरी वालों के घर में एलईडी और सुनील के घर में भी एलईडी फुंक गया।
मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी बूंदाबांदी होने के आसार हैं।