फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों के सामने खतरा: शाकंभरी खोल में फिर आया बारिश का पानी, श्रद्धालुओं का रास्ता रुका

Wed, 11 Aug 2021 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के बरसाती खोल में पानी आ जाने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों तक पानी के रुकने का इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन
भूरा देव पर पानी उतरने का इंतजार करते श्रद्वालु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवालिक पहाड़ियों में हुई बारिश के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के बरसाती खोल में पानी आ जाने से सिद्धपीठ जाने वाले श्रद्धालुओं को घंटों तक पानी के रुकने का इंतजार करना पड़ा। पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए पहुंच पाए।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर तीन बजे के लगभग शिवालिक पहाड़ियों एवं शाकंभरी देवी में अचानक बादल आए और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। हालांकि मैदानी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। एक घंटे बाद ही शाकंभरी खोल में पानी आ गया। पानी आ जाने पर सिद्धपीठ को जाने वाले श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रुकना पड़ा। बरसाती खोल में पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालु सिद्धपीठ तक पहुंच पाए। हालांकि खोल में आए पानी से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें