फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य गन्ना प्रतियोगिता में जनपद रहा खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी किसान, गन्ना समिति और शुगर मिल का नहीं हुआ चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राज्य गन्ना प्रतियोगिता में इस बार जनपद खाली हाथ रहा है। किसी भी श्रेणी में पुरस्कार नहीं मिला है। जबकि गत वर्ष इस प्रतियोगिता में जनपद के किसान सुुुुभाष चंद को गन्ना पेड़ी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इस बार भी इस प्रतियोगिता के लिए जनपद से पांच श्रेणियों में 15 नाम भेजे गए थे।
राज्य स्तरीय गन्ना प्रतियोगिता के लिए गन्ना विभाग ने इस बार भी उत्कृष्ट कार्य करने वालों के पांच श्रेणियों में तीन-तीन किसान चयनित किए थे। हालांकि किसी भी श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त नहीं हो सका। वर्ष 2019-20 के लिए जनपद के गांव दासा माजरा के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद को पेड़ी के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इस बार जनपद का चयन किसी भी श्रेणी में नहीं हुआ है। जबकि जनपद स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली मिलों की श्रेणी में देवबंद को प्रथम, गागलहेड़ी को द्वितीय और शेरमऊ को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया था।
विज्ञापन

गन्ना समितियों में देवबंद को पहले, सरसावा को दूसरे और सहारनपुर को तीसरे स्थान के लिए चयनित किया गया था। गन्ना किसानों में गांव कुरलकी निवासी विकास चौधरी को प्रथम, चापरचीडी के बलजीत, अहाड़ी के यशपाल को तृतीय स्थान के लिए चिह्नित किया गया था। युवा किसान श्रेणी में ग्राम भनेड़ा खेमचंद के विकास कुमार को प्रथम, दीवालहेड़ी के सिद्धार्थ को द्वितीय और चौरामंडी के शुभम को तृतीय स्थान के चयनित किया गया। महिला स्वयं सहायता समूह श्रेणी में ग्राम टिकरौल की गीता चौधरी को प्रथम, साखन कलां की रवि देवी को द्वितीय और चौरादेव की सुनीता का तृतीय स्थान के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

वर्जन
राज्य गन्ना प्रतियोगिता में इस बार जनपद को किसी भी श्रेणी में पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया। हालांकि यहां से पांच श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 नामों को प्रतियोगिता के लिए भेजा गया था।-कृष्ण मोहनमणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें