कार सहारनपुर में खड़ी थी और उसका मुजफ्फरनगर में नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी होने का चालान काट दिया। यह गाड़ी भी किसी आम आदमी की नहीं बल्कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सीओ यतेंद्र नागर की थी। परिवहन विभाग से मैसेज आने पर सीओ को इसका पता चला। उनका कहना है कि वह मुजफ्फरनगर में गए ही नहीं और उनकी कार का कैसे चालान कट गया, वह शासन स्तर से इसकी जांच कराएंगे।