फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक खिली धूप, उसके बाद झमाझम बारिश

विज्ञापन
मोहित नगर कुटिया वाली गली में हुआ जलभराव - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सुबह से दोपहर तक सूरज तपिश बिखेरता रहा, तेज धूप निकली। इसके बाद मौसम ने करवट बदल ली। आसमान में बादल छाए और फिर झमाझम बरसात हुई। इससे जहां गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को अपराह्न करीब चार बजे से बरसात शुरू हुई तो करीब 25 मिनट चली। इतने कम समय में ही शहर के कोर्ट रोड, पठानपुरा, खलासी लाइन सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। पठानपुरा में तो गलियों में पानी भरने के कारण लोगों का आवागमन भी बाधित रहा। वहीं, बरसात में नहाकर बच्चों ने खूब लुत्फ लिया।
बरसात का भी प्रभाव रहा कि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक शनिवार को 18 मिलीमीटर पानी बरसा है। मौसम के मिजाज को देखकर अगले 24 घंटे में अच्छी बरसात होने की संभावना बताई गई है।

सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान कोर्ट रोड पर भरा पानी में डूबे वाहन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान पठानपुरा में नालियां हुई चोक सड़क में भरा गंदा पानी से होकी जाता ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान कोर्ट रोड़ पर भरा पानी में डूबे वाहन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में घंटाघर की और से छाते में आता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें