फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायलर में कमी से मिल बंद, गन्ने के वाहनों से सड़क पर लगा जाम

विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल मार्ग पर लगी गन्ने से भरे वाहनों की कतार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बॉयलर में आई गड़बड़ी से चीनी मिल बंद
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। सहकारी चीनी मिल के बॉयलर में आई गड़बड़ी के कारण मिल सोमवार को दिनभर बंद रही। इसके चलते चीनी मिल मार्ग पर गन्ने से भरे वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
सोमवार तड़के सहकारी चीनी मिल के बॉयलर की ट्यूब में तकनीकी खामी आ गई। मिल के तकनीशियनों द्वारा मरम्मत करने के बावजूद जब बॉयलर की कमी दूर नहीं हो पाई तो चीनी मिल में गन्ना पेराई रोक दी गई। मिल बंद होने के कारण दूरदराज के गांवों में बने गन्ना केंद्रों से आए वाहन भी रोक दिए गए। इस कारण चीनी मिल से सरसावा मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबी गन्ने से भरे वाहनों की लाइनें लग गई। इसके चलते इस मार्ग से आवागमन करने वाले ग्राम सलेमपुर, शकरूल्लापुर, कलरी, पहलवानपुर, इब्राहिमपुरा, सलूनी, तेलीपुरा, मीरपुर, चिलकाना आदि के लोगों को यातायात जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस संबंध में सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक वीपी पांडेय ने बताया कि बॉयलर में बड़ी तकनीकी खामी आई है जो 12 से 15 घंटों के बीच ठीक हो जाएगी। संभावना है कि सोमवार देर रात मिल में गन्ना पेराई पुन: शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

26 मई को सकता है मिल का पेराई सत्र पूरा
प्रधान प्रबंधक वीपी पांडेय ने बताया कि 24 मई तक समस्त इंडेंट काटकर गन्ना किसानों के पास पहुंचा दिया गया है। इंडेंट के अनुसार गन्ने की उपलब्धता देखते हुए माना जा रहा है कि चीनी मिल का पेराई सत्र 25 या 26 मई तक ही चल पाएगा। संभव है कि 26 मई को ही मिल का गन्ना पेराई सत्र संपन्न हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें