फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट क्राफ्ट कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
जैन मिलन चेतना द्वारा ओम अर्हम योग आर्ट क्राफ्ट कैंप में भाग लेते बच्चे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जैन मिलन चेतना द्वारा ओम अर्हम योग आर्ट क्राफ्ट कैंप का आयोजन किया गया। धार्मिक संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में 120 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सहारनपुर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने जैन मिलन चेतना द्वारा आयोजित शिविर में कहा कि धार्मिक संस्कारों से युक्त व्यक्ति सकारात्मक विचारों से संस्कारित होता है और जीवन को व्यतीत करने में जीवन दर्शन की अहम भूमिका होती है। बच्चों में धार्मिक संस्कार हो यह एक पवित्र उद्देश्य है। संजीव जैन, अनुज जैन ने कहा कि कैंप में बच्चों के ज्ञान का संवर्धन किया जा रहा है। संयोजिका मनीषा जैन, शिप्रा जैन, रुचि जैन, चारू जैन ने बताया कि शिविर में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट भी सिखाया जाएगा। वही बच्चों में आध्यात्मिक योग की प्रवृत्ति जागृत हो इस उद्देश्य से इस कैंप का आयोजन किया गया है। छात्र-छात्राओं ने क्राफ्ट के विभिन्न मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। संचालन विभूति जैन, शिल्पी जैन, सुनंदा जैन, अंजू सरिता ने किया। संध्या, सारिका, अतुल, प्रीति, नीतू , नीता, मंजू जैन आदि का सहयोग रहा। संदीप जैन, राजा जैन, विनय जैन, नीरज ,अजय, नवीन, सुकमाल चंद जैन, जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अविनाश जैन, संजय जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें