फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट क्वालिटी मानिटर की टीम ने की सड़क निर्माण की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग से क्षेत्र के दर्जनों गांव को जोड़ने वाले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने तकीपुर सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में धांधली की शिकायत पर लखनऊ से आई स्टेट क्वालिटी मानीटर विभाग की टीम ने जांच कर सड़क का नमूना लिया। टीम के समक्ष भी ग्रामीणों ने सड़क को मानक के अनुरूप न बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ से स्टेट क्वालिटी मानिटर सतीश कुमार लोनिवि के जेई व अन्य कर्मचारियों की टीम के साथ तकीपुर सड़क मार्ग पर पहुंचे। जहां उन्होंने कई जगह से सड़क पर लगी निर्माण सामग्री के नमूने लिये। सतीश कुमार ने बताया कि नमूने लेकर सभी की जांच की जायेगी। इसके बाद ही सड़क की गुणवत्ता के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सड़क के निर्माण में खामियां पाये जाने पर सभी जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी जो अपने खर्च पर सड़क को दोबारा ठीक करेगा। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क के निर्माण में मानक के अनुसार निर्माण सामग्री न लगाने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद से ही जगह-जगह से टूटनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें