सहारनपुर। मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करने के लिए सोमवार को विकास भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अतिथियों के द्वारा कुल 23 विद्यार्थियों को टैबलेट और चेक के रूप में इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैराना सांसद प्रदीप चौधरी और विशिष्ट अतिथि देवबंद विधायक ब्रिजेश पुंडीर रहे। सीबीएसई की परीक्षा में प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल करने वाले वत्सल बिंदल को अतिथियों के द्वारा टैबलेट के साथ ही एक लाख रुपये का चेक दिया गया। यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 12 वीं के छात्र साहिल, वंश त्यागी, अंकिता सैनी, अर्पित सैनी, आकांक्षा, पलक गुप्ता, कनुप्रिया, सुमैया, रिषिका आर्य, सात्विक वत्स, मेघा पुंडीर, अभिषेक कुमार तथा 12वीं के दस मेधावी राखी, दिव्या, मैत्रेयी, विधि राजवंशी, प्रिंस कुमार, शुभम बर्मन, वैभव, वंशिका सैनी, संचित वर्मा और रीतिक कुमार को एक-एक टैबलेट और 21-21 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। संचालन अनु और प्रीति सेठ ने किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त, सहायक लेखाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी आदि मौजूद रहीं।