फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अक्तूबर को जनपद से चुनाव का शंखनाद करेंगे सपा सुप्रीमो

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा के गंगोह विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चौधरी इंद्रसेन ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा प्रदेश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इसलिए भाजपा को सत्ता से हटाकर सपा को प्रदेश की बागडोर सौंपनी होगी। उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 10 अक्तूबर को जनपद से चुनावी शंखनाद करेंगे।
विज्ञापन

हकीकत नगर में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि 10 अक्तूबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे स्व. चौधरी यशपाल सिंह की जयंती समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। प्रदेश में सपा ही भाजपा का एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव दस अक्तूबर को तीतरो में होने वाले कार्यक्रम से चुनावी शंखनाद करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान चौधरी कटार सिंह, ओपी भाटी, प्रवीन बांदूखेड़ी, ओमी पंवार एडवोकेट, देवेंद्र चौहान, वीरेंद्र तोमर, विनोद, सुशील, संदीप चौधरी, अर्जुन पंडित, सुशील चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, आशीष चौधरी, महावीर चौधरी, समीर खान, मोंटी चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें