उन्होंने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के बारे में कहा कि वह भी रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हो तो राष्ट्रीय स्तर पर उनको पद दिया जाएगा।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बहुजन कल्याण यात्रा शुरू कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी कार्यक्रम में पहुंचे। सहारनपुर से चलकर इस यात्रा का समापन लखनऊ में होगा।
विज्ञापन
बहुजन कल्याण यात्रा का शुभारंभ करने के दौरान रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ही रिपब्लिकन पार्टी आरंभ की थी, इसलिए सभी दलितों को एक पार्टी के मंच पर आ जाना चाहिए।
उन्होंने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के बारे में कहा कि वह भी रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हो तो राष्ट्रीय स्तर पर उनको पद दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में आंदोलन करने की आजादी है, लेकिन किसी कानूनों के नाम पर 10 महीने से जो आंदोलन चल रहा है, वह ठीक नहीं है, क्योंकि केंद्र सरकार ने कई दौर में किसानों के साथ वार्ता की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी, बहुजन कल्याण यात्रा के जरिए उनकी पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी और प्रदेश के चुनाव में 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का दावा करेगी।
उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की। अपने चिर परिचित अंदाज में कुछ पंक्तियों के जरिए भी पीएम की तारीफ और कांग्रेस की बुराई की।